इन 4 तरीकों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी, चश्मे से भी मिलेगा छुटकारा

इन 4 तरीकों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी, चश्मे से भी मिलेगा छुटकारा

सेहतराग टींम

भागदौड़ और पैसे कमाने वाली जिंदगी में अधिकतर लोगों का लगभग पूरा दिन कंप्यूटर और मोबाइल के सामने गुजरता है। यह इसलिए क्योंकि यह अब हमारे जिवन का अभिन्न अंग बन चुका है। इन सब के बिना अब हमे कुछ अच्छा नहीं लगता है। यूं कहें कि अब हमें इन टेक्नोलॉजी की आदत पड़ गई है। ऐसे में दिनभर कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग करने से हमारी आंखे खराब हो सकती है या खराबे होने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में हम अपने आंखों को आराम दे तो बेहतर होगा। इसके लिए हमे रोजाना तकरीबन 6 या 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। वहीं क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर की सबसे एक्टिव मासपेशियां आंखों की होती हैं। साथ ही आंखें आपके शरीर की सबसे खूबसूरत और सबसे नाज़ुक हिस्सा भी हैं। यहां तक कि आंखों को आपके व्यक्तित्व का दर्पण भी कहा जाता है। 

पढ़ें- हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा- अगर कोरोना की वैक्सीन या दवा नहीं बनी तो...

इन सभी कारणों की वजह से यह समझाने की ज़रूरत नहीं है कि आपको अपनी आंखों को लेकर अत्यंत सावधान रहने की ज़रूरत क्यों है। लेकिन लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के संपर्क में रहने या पोषण की कमी ऐसी वजाहें हैं, जिसके कारण आजकल चश्मा पहनने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

कुछ लोगों को चश्मा पहनना पसंद आता है, यहां तक कि उनकी पर्सनैलिटी पर चश्मा बेहद सूट भी करता है। लेकिन वहीं ऐसे भी लोग हैं जिन्हे चश्मा पहनना एक मुसीबत से कम नहीं लगता। चश्मा पहनने से कई कामों में बाधा भी आती है और अगर आप न पहने तो कुछ भी साफ नज़र नहीं आता। कई लोग कॉन्टेक्ट लेन्सेस या फिर लेसिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके अलावा भी तरीके हैं जिनसे आप अपनी आंखों की रोशनी मज़बूत कर सकते हैं।

1. घास में नंगेपांव चलें

सुन्ने में यह बात अजीब सी लगे कि आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए पैर कैसे ज़िम्मेदार हो सकते हैं! लेकिन ये सच है, घास पर कुछ देर नंगेपैर चलने से आपके दिमाग़ को सुकून पहुंचता है। जब आप ओस वाली घास पर नंगे पैर चलते हैं, तो दबाव पहले, दूसरे और तीसरे पैर की उंगलियों पर जाता है, जिसमें आंखों के लिए मुख्य रिफ्लेक्सोलॉजी दबाव बिंदु होते हैं जो बेहतर दृष्टि को उत्तेजित करते हैं। इसके अलावा, घास का हरा रंग देखने में बहुत सुखदायक होता है। 

2. आंखों की एक्सरसाइज़ 

कंप्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करने से आपकी दृष्टि कमज़ोर हो सकती है। इसकी वजह से आंखों में दर्द और जलन भी हो सकती है। पलकों को झपकाना एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जिससे आंखों में हो रहा दर्द खत्म हो सकता है। आपको सिर्फ कुछ देर सिर्फ पलकों को झपकाना है और देखें कितना अच्छा महसूस होगा।

एक और एक्सरसाइज़ है जिसमें आपको आंखों को चारों तरफ घुमाना होता है। ऊपर देखें और 10 मिनट के लिए आंखों को हर दिशा में घुमाएं। फिर दो मिनट के लिए आंखें बंद करें और आराम करें। फिर इसे दोहराएं। ये एक्सरसाइज़ काफी फायदेमंद साबित होती है, इसे रोज़ाना करने से आपको चश्मे से भी छुटकारा मिल सकता है।

3. पलकों को गर्म करना

लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने के बाद, आपकी आंखों को फिर से जीवंत करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आप अपनी पलकों को गर्म करने की कोशिश कर सकते हैं। अपने हाथों को आपस में रगड़ें और गर्म हाथों को अपनी पलकों पर रखें। 5 सेकेंड तक रखें और फिर इसे तीन बार दोहराएं। ऐसा करना से आपको तुरंत आराम मिलेगा। अगर आपके पास समय है तो थोड़ी देर आंखों को बंद कर लेटने से भी काफी आराम मिलता है। 

4. खानपान

आपका आहार मुख्य कारक है जो आपको चश्मे से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। मज़बूत आंखों के लिए इन चीज़ों का सेवन ज़रूर करें:

  • हरी पत्तियों वाली सब्ज़ियां
  • मछली: ट्यूना और सैल्मन
  • विटामिन-सी: संतरा और नींबू,
  • विटामिन-ई, सी और ए से भरपूर खाना जैसे दूध, चीज़, गाजर, पालक, क्रेनबैरीज़, पपीता, ऑलिव्ज़,
  • धूम्रपान न करें,
  • खूब पानी पिएं,
  • अंगूर, ब्लूबैरीज़ और अन्य तरह की बैरीज़ खाएं।

 

इसे भी पढ़ें-

बगैर तकिया लगाए सोने से होते हैं ये 5 फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।